जमशेदपुर
जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी एक बलेनो कार में अचानक आग लग गई. घटना जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा चौक, डोबो के पास देर रात घटी. इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. कार में सवार चालक समेत किसी भी अभ्यर्थी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. कार में सवार सभी अभ्यर्थी लोहरदगा के बालूमाथ के थे, जो जमशेदपुर उत्पाद सिपाही की परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे.
अचानक कार के बोनट से निकला धुआं
बताया जा था है कि जिस वक्त कार में आग लगी, तब उसमें चालक समेत कुल छह लोग सवार थे. सभी अभ्यर्थी थे. जिसमें चालक समेत तीन युवक और दो युवतियां शामिल थी. इसी दौरान कमारगोड़ा चौक से कुछ दूर पहले अचानक कार के इंजन से धुआं उठने लगा और चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार में अचानक आग लग गई. इसपर चालाक ने फौरन कार रोकी और कार को बीच सड़क पर छोड़ सभी बाहर निकल भागे. इसके कुछ ही मिनटों में देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने पूरी कार को घेर लिया.

कार जलकर हुई कबाड़
सभी अभ्यर्थी समय रहते कार से बाहर आ जाने के कारण किसी भी अभ्यर्थी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इधर, घटना की सूचना पर कपाली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद अग्निशमन विभाग को फोन कर चांडिल से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. जिसके बाद कार में लगी आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कार पूरी कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी.